Description
बिहारः एक समग्र अध्ययन में बिहार लोक सेवा आयोग एवं बिहार की अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं के बदलते स्वरूप को दृष्टिगत रखते हुए विवरणात्मक अध्ययन हेतु विशिष्ट शृंखला तैयार की गई है, जिससे मुख्य परीक्षा में पूछे जाने वाले लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को आसानी से हल किया जा सकेगा। साथ ही प्रारंभिक परीक्षा के लिए समझ आधारित स्मरणीय तथ्य एवं बहु-विकल्पीय अभ्यास प्रश्नोत्तर को भी समाहित किया गया है। यह पुस्तक विशेषकर 67वीं से 69वीं BPSC की परीक्षा में आमूलचूल परिवर्तन के पश्चात् गहन शोध के उपरान्त तैयार किया गया है। यह पुस्तक पाठकों को बिहार की ऐतिहासिक, राजनीतिक, भौगोलिक व आर्थिक विषयों पर समग्र जानकारी देने में सहायक सिद्ध होगी। पुस्तक का प्रारंभ बिहार की आधारभूत समझ खंड से है। इसके बाद बिहार के इतिहास पर विस्तृत विवरण के साथ कला एवं संस्कृति, राजव्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था एवं विविध इकाईयां हैं। तत्पश्चात बिहार समसामयिकी खंड है जिसमें बिहार का आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24, बजट 2024-25, सूचकांक, योजनाएं आदि सम्मिलित है। पुस्तक में मुख्य परीक्षा में एक अच्छा उत्तर कैसे लिखे, पर भी विस्तार से चर्चा की गयी है।





Reviews
There are no reviews yet.